Politics

छत्तीसगढ़ विष्णुदेव सरकार मंत्रिमंडल का होगा विस्तार कल तीन नएं विधायक लेंगे शपथ

Tuesday ,August 19,2025

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका कल सुबह 10:30 बजे राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलायेंगे।दरअसल, सभी विधायकों को राजभवन से बुलावा आया है। कल सुबह 10:30 बजे सभी विधायक राजभवन जाएंगे। बीजेपी ने भी सभी विधायकों को पत्र भेजकर राजभवन बुलाया है।अंबिकापुर विधानसभा से राजेश अग्रवाल, आरंग सें गुरु खुशवंत और दुर्ग गजेन्द्र यादव को शपथ दिलाने की तैयारी है।इस खबर के बाद मंत्री पद के दावेदार वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, राजेश मुड़त, धर्मलाल कौशिक, रेणुका सिंह, लता उसेंडी, पुरंदर मिश्रा को मायूस होना पड़ गया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भी निराशा हाथ आई है, जो रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी को मंत्री मंडल में स्थान दिलाने का प्रयास कर रहे थे।