Jammu and Kashmir: भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से लगातार 10वें दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH44) बंद रहा। इसके अलावा जम्मू-राजौरी-पुंछ राजमार्ग और मुगल रोड पर यातायात बहाल कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। भूस्खलन और बारिश के कई जगहों पर सड़के क्षतिग्रस्त हो गए है। कुछ को बहाल कर दिया गया है, लेकिन सड़कें अभी बंद है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH44) लगातार 10वें दिन शुक्रवार को भी बंद रहा। यातायात ठप रहने से लोगों काफि परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई भूस्खलनों और कुछ स्थानों पर सड़कों के बह जाने के कारण शुक्रवार को लगातार 10वें दिन भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा। हालांकि, जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले को कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाले अंतर-क्षेत्रीय मुगल रोड को तीन दिनों तक बंद रहने के बाद वाहनों के आवागमन के लिए फिर से खोल दिया गया है।